Bihar BSRTC Driver & Conducter Vacancy 2025 Apply Online form 275 Post

Bihar BSRTC: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने महिलाओं के लिए ड्राइवर और कंडक्टर के 275 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विशेष रूप से ‘पिंक बस सेवा’ के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है, जिसमें पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, गया और दरभंगा जैसे प्रमुख शहरों में महिला चालकों और कंडक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए BSRTC की वेबसाइट पर जाएं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑफ़लाइन आवेदन करने की तिथि: 13 अप्रैल 2025

ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2025, दोपहर 3:00 बजे तक

एडमिट कार्ड : परीक्षा से पहले

चयन प्रक्रिया: स्किल टेस्ट (तिथि बाद में सूचित की जाएगी)​

आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: शुल्क छूट

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला: शुल्क छूट

Bihar BSRTC आयु सीमा (01 अगस्त 2025 के अनुसार)

सामान्य वर्ग (महिला): 18 से 40 वर्ष

पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला): 18 से 40 वर्ष

अनुसूचित जाति / जनजाति (महिला): 18 से 42 वर्ष

Bihar BSRTC पात्रता मानदंड

राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक

शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास

ड्राइवर पद के लिए: वैध हेवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस या उसके लिए आवेदन किया होना चाहिए

कम से कम 3 वर्षों का ड्राइविंग अनुभव अनिवार्य

शारीरिक स्थिति: शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्षम होना आवश्यक

Bihar BSRTC भर्ती विवरण कुल पद: 275

पद का नामपदो की संख्या
ड्राइवर (महिला)25
कंडक्टर (महिला)250

लाभ और सुविधाएं:

चयनित महिलाओं को नियोजन विभाग द्वारा निर्धारित मानदेय प्रदान किया जाएगा।

सभी चयनित उम्मीदवारों को अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यस्थल पर सुरक्षित और सहयोगी वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Bihar BSRTC नई भर्ती 2025 ऑफलाइन आवेदन कैसे करें:-

सबसे पहले BSRTC की आधिकारिक वेबसाइट या रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। इसमें पात्रता, पदों की संख्या, अंतिम तिथि, और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी होती है।

आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें: नोटिफिकेशन के साथ दिया गया आवेदन फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में होता है। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, योग्यता, अनुभव आदि को साफ-सुथरे अक्षरों में भरें।

ज़रूरी दस्तावेज़ संलग्न करें:-आवेदन फॉर्म के साथ नीचे दिए गए दस्तावेज़ों की स्वयं सत्यापित (self-attested) फोटोकॉपी संलग्न करें: शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो,पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड)

फॉर्म को लिफाफे में डालें: भरे हुए आवेदन फॉर्म और दस्तावेज़ों को एक बड़े लिफाफे में डालें। लिफाफे पर साफ-साफ “BSRTC Recruitment 2025 – Post Name” लिखें।

आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से BSRTC के निर्दिष्ट पते पर अंतिम तिथि से पहले भेजें।

Bihar BSRTC Recruitment महत्वपूर्ण लिंक

Application Form DownloadClick Here
Notification DownloaClick Here
Image ResizeClick Here
Official WebsiteClick Here

बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, प. नि. वि. यांत्रिक कर्मशाला परिसर, पटना हवाई अड्डा के नजदीक, शेखपुरा, पटना – 800014

Bihar Tola Sevak Bharti 2025 Apply for 2578 Post

RRB ALP New Vacancy 2025 Apply Online for 9970 Posts

Bihar Police Constable Online Form 2025 Apply Online 19838 Post

Leave a Comment