UP Police SI PRPB Recruitment 2025 Apply Online for [4543] Post

UP Police SI 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police SI Vacancy 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 4543 उपनिरीक्षक (Sub Inspector – SI) पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी पात्रता मानदंडों की जाँच अवश्य करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 12 अगस्त 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2025

फीस भुगतान अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2025

वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR): आवेदन के पहले OTR अनिवार्य है, यह प्रक्रिया 31 जुलाई 2025 से लागू है I

आवेदन शुल्क

सामान्य / EWS / OBC: ₹500

SC / ST: ₹400

(भुगतान डेबिट/क्रेडिट/नेट बैंकिंग/UPI आदि माध्यमों से)

BPSC AEDO 2025 Apply Online form for 935 Post – Registration Details & Last Date

UP Police SI Recruitment 2025 आयु सीमा: (1 जुलाई 2025 तक)

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 28 वर्ष

विशेष अधिसूचना: इस भर्ती में सभी वर्गों को एक-बार की 3-साल की आयु सीमा में छूट दी गई है, जैसा कि राज्य सरकार के आदेश (26 मई 2025) में है

UP Police SI Bharti 2025 पदों की संख्या: कुल 4,543

पद का नामपदों की संख्याशैक्षिक योग्यता
UP Police SI भर्ती 20254543शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (BA/BSc/BCom आदि) जरुरी है। हाल ही में अपडेट में बताया गया कि डिग्री नहीं— केवल मार्कशीट पर्याप्त होगी। यह बदलाव ग्रेजुएशन पूरा हो चुके किन्तु डिग्री प्राप्त नहीं किए उम्मीदवारों के लिए राहत है।

UP Police SI Vacancy 2025 पदवार रिक्ति की संख्या

पद का नामपदों की संख्या
सब-इंस्पेक्टर (SI)4242
प्लाटून कमान्डर (PAC)135
फायर सर्विस प्लाटून कमान्डर60
महिला PAC (women’s platoon commander)106

UP Police SI आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़ों की सूची

UPPRPB ने दस्तावेज़ अपलोडिंग पर स्पष्ट निर्देश दिए हैं—क्या-क्या जरूरी है और कितना वैध माना जाएगा:

10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट: यदि अलग-अलग हैं तो दोनों अपलोड करें; यदि एक दस्तावेज़ में दोनों जानकारी है, तो उसे दोनों स्थानों पर अपलोड करें

12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

स्नातक (Graduation) मार्कशीट्स: अनिवार्य रूप से अपलोड करें; यदि डिग्री सर्टिफिकेट अभी उपलब्ध नहीं है, तो provisional degree certificate अपलोड करें। फाइनल डिग्री दस्तावेज़ बाद में सत्यापन में प्रस्तुत करना होगा I

अन्य जरूरी दस्तावेज़ों की सूची:

आधार कार्ड

पासपोर्ट साइज हाल-ही के फोटो

हस्ताक्षर (scan-कॉपि)

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो): SC/ST/OBC/EWS

मूल निवास (UP निवासी होने पर)

एक्स-सर्विसमैन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

जाति प्रमाण पत्र की वैधता: SC/ST: शासनादेश के अनुसार 17 दिसंबर 2014 से बनाए गए प्रमाण पत्र — 11 सितंबर 2025 तक वैध

OBC/EWS: वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रमाण पत्र (1 अप्रैल 2025 – 11 सितंबर 2025)

महिला अभ्यर्थियों: जाति प्रमाणपत्र पिता के नाम से होना आवश्यक है; पति के नाम वाला प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा.

UP Police SI चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन कई चरणों से होकर होगा:

लिखित परीक्षा

दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

शारीरिक मानक परीक्षा (PST)

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

मेडिकल जमा, बॉयोमेट्रिक सत्यापन और अंतिम मेरिट

UP Police SI शारीरिक परीक्षण

PET मानक (दौड़):

पुरुष: 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में

महिला: 2.4 किमी दौड़ 16 मिनट में

ऊंचाई व वजन (PST):

पुरुष (Gen/OBC/SC): ≥168 सेमी; ST: ≥160 सेमी

महिलाएं (Gen/OBC): ≥152 सेमी; SC/ST: ≥147 सेमी

महिलाओं का न्यूनतम वजन: 40 किलोग्राम

UP Police SI लिखित परीक्षा का पैटर्न

अवधि: 2 घंटे

प्रश्न: कुल 160 (प्रत्येक 100 अंकों के, 4 सेक्शन: हिंदी, सामान्य अध्ययन/संविधान, संख्यात्मक व तार्किक आदि)

न्यूनतम कट-ऑफ: हर सेक्शन में ≥35% और कुल ≥50%

UP Police SI भर्ती 2025: आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने वर्ष 2025 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित विवरणों के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

होमपेज पर उपलब्ध “UP Police Constable Recruitment 2025” अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें: “Apply Online” या “Online Registration” लिंक पर क्लिक करें।

अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करें।

व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, और अन्य आवश्यक विवरण भरें।

आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र) अपलोड करें

आवेदन शुल्क का भुगतान करें: निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।

सभी जानकारी की पुष्टि करने के बाद, आवेदन सबमिट करें और उसकी एक प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

UP Police SI 2025 Avedan Link

Apply OnlineClick Here
Notification DownoadClick Here
Photo / Sin ResizeClick Here
Official WebsiteClick Here

3 thoughts on “UP Police SI PRPB Recruitment 2025 Apply Online for [4543] Post”

Leave a Comment